Latest Newsझारखंडत्योहारों से पहले पलामू पुलिस अलर्ट! दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल में दिखाई...

त्योहारों से पहले पलामू पुलिस अलर्ट! दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल में दिखाई ताकत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img
Palamu Police Alert: होली-रामनवमी (Holi-Ramnavami) के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए बुधवार को मेदिनीनगर पुलिस (Medininagar Police) लाइन मैदान में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
इस अभ्यास में पुलिस बल ने भीड़ नियंत्रण, आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज जैसी तकनीकों का प्रदर्शन एवं अभ्यास किया। पुलिस ने इसके माध्यम से अपनी तैयारियों को परखा एवं घटना के अनुसार तैयार रहने की बात कही।
मॉक ड्रिल (Mock Drill) के दौरान पुलिस केंद्र के पदाधिकारी और जवानों के साथ मिलकर जांच और अभ्यास किया गया। स्थिति से कैसे निपटना है और घटना के दौरान क्या-क्या करना होता है आदि पर अभ्यास किया गया।

IRB 10 के जवान शामिल

जवानों को विशेष रूप से जानकारी दी गई की विधि व्यवस्था संधारण के दौरान कब और किस परिस्थिति में क्या कार्रवाई करनी होती है।
मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि विधि विरुद्ध जमाव, दंगा आदि की स्थिति से निपटने की कवायद की गई।
इस अभ्यास में दंगा रोधी उपकरणों, वाटर कैनन ट्रक, रोयट कंट्रोल व्हीकल, एंबुलेंस के साथ टियर गन, स्मोक सेल, चिल्ली ग्रेनेड आदि के उपयोग का भी अभ्यास किया गया। आगामी होली, रामनवमी एवं अन्य आयोजनों में किसी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए पलामू पुलिस तैयार है।
मॉक ड्रिल में परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन एवं राजेश यादव, परिचारी विमल कुमार चंद्रवंशी, मेरी खलका, नागेंद्र चौधरी एवं IRB 10 के जवान शामिल थे
spot_img

Latest articles

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर, 723 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserves hit New High: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर...

बिहार में बड़े अपराधी का अंत, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार ढेर

Big Criminal Ends in Bihar : बिहार पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बंगाल मामला, चुनाव आयोग ने लगाए गंभीर आरोप

Bengal case reaches Supreme Court: चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में चुनाव आयोग...

जुमे की नमाज के दौरान बड़ा हमला, इस्लामाबाद दहल उठा

Major Attack During Friday Prayers: पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में शुक्रवार को जुमे की...

खबरें और भी हैं...