Homeझारखंडपहले दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, इसके बाद शुरू हो गई...

पहले दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, इसके बाद शुरू हो गई फायरिंग, 3 जख्मी…

Published on

spot_img

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर रोड स्थित किरासन तेल टंकी के पास बुधवार को दो पक्षों में विवाद के बाद गोलीबारी (Firing) हुई है। जमीन विवाद (Land Dispute) में हुए इस झड़प में तीन लोगों को गोली लगी है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हैं।

गोलीबारी में घायल राम ठाकुर, विशु कर्मकार और शोभित ठाकुर को बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया गया है।

विवाद के बाद गोलीबारी की सूचना जैसे ही नगर थाने की पुलिस को मिली SDPO अजीत कुमार विमल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

इस मामले में पुलिस गोली चलाने वाले इंद्रनील चटर्जी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर गोली है। इस गोलीकांड में उन्होंने तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। इस गोलीकांड के बाद पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

कई राउंड चला दी गोली

बताया जाता है कि बीते कई माह से शिव शीतला मंदिर रोड स्थित एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था।बुधवार को विवाद इतना बढ़ गया कि व्यवसायी इन्द्रलीन चटर्जी (Indralin Chatterjee) ने कई राउंड गोली चला दी।

घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस पहुंची और तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया।

spot_img

Latest articles

दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में हाई अलर्ट

Ranchi News: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद...

झारखंड में 13 नवंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर दस्तक दे चुकी है। मौसम...

CM हेमंत सोरेन ने ‘रन फॉर झारखंड’ को दिखाई हरी झंडी

Jharkhand 25th Foundation Day: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस का जश्न शुरू! मंगलवार को...

2 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर धराए, बाइक-नकदी जब्त

Palamu News: पलामू जिले की पुलिस ने मंगलवार को नशीली ब्राउन शुगर के साथ...

खबरें और भी हैं...