Papaya Benefits : फलों का राजा भले ही आम को मन जाता है लेकिन सेहत के मामले में फल की बात करे तो पपीता (Papaya) सबसे उपर होता है। पपीता का फल हमारे देश में खाए जाने वाले महत्वपूर्ण फलों में से एक है।
ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद करते हैं। गौरतलब है कि पपीता का स्वाद बहुत ही स्वीट होता है। साथ ही अन्य फलों की तरह ये फल भी हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है।
यह हमारे अच्छे स्वास्थ्य को मेंटेन (Maintain Health) रखता है तो चलिए आज हम आपको पपीता खाने के फायदों के बारे में बताएंगे। गौरतलब है कि पपीता एक फल देने वाला पेड़ है।
पपीते का पेड़ लगभग 10 मीटर की ऊंचाई तक बढ़ता है. ये पेड़ पानी से भरा हुआ होता है। हालांकि आजकल हाइब्रिड पपीते (Hybrid Papaya) के पेड़ भी उगाए जा रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ पपीते के पेड़ का फल ही हमारे शरीर के लिए अच्छे होते हैं।
क्या खाली पेट पपीते का सेवन करना अच्छा
आप जानते हैं कि पपीता हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है। हालांकि आपको इसका सेवन सही समय पर करना चाहिए क्योंकि जब आप सही समय पर सेवन करेंगे तो आपको फल का पूरा लाभ मिलेगा।
विशेषज्ञों के अनुसार पपीता जब खाली पेट खाया जाता है तो ये पाचन तंत्र से टॉक्सिन्स को साफ करता है। बता दें कि पपीते के डाइजेस्टिव एंजाइम मल त्याग (Digestive Enzymes Bowel Movements) को सुचारू बनाने के लिए अच्छे होते हैं।
इसलिए आपको पेट फूलने, पेट खराब होने और कब्ज (Flatulence, Upset Stomach, and Constipation) जैसी समस्याओं से दूर रहने के लिए खाली पेट पपीते का सेवन करना चाहिए।
पपीते के अन्य फायदे
-पपीता आपके शरीर में बदमिजाजी (Bad Temper) को कम करने के लिए बहुत अच्छा है।
-ये फल पुरुषों के लिए लाभकारी है और ये यह पुरुषों में स्पर्म काउंट (Sperm Count) को बढ़ाता है।
-पपीते का जूस आपके पेट के लिए अच्छा होता है। इसके सेवन से आपको पेट दर्द और एसिडिटी (Stomach Pain and Acidity) का सामना नहीं करना पड़ता।
-पपीते के पत्ते दर्द में फायदेमंद होते हैं और इसके पत्तों से सूजन को कम किया जा सकता है।
-कच्चे पपीते के दूध में घी या नारियल मिलाकर पीने से गाउट और एक्जीमा (Gout and Eczema) जैसे चर्म रोग से राहत मिलती है। हालांकि पपीते के दूध को सीधे त्वचा पर नहीं मलना चाहिए। बता दें कि ऐसा करने से त्वचा पर छाले पड़ जाएंगे।
-ये लीवर की समस्याओं के इलाज के लिए बहुत अच्छा है। विशेषज्ञों के अनुसार पपीते का सेवन करने की आदत बनाने से लीवर की समस्या खत्म होती है।
-पपीते के दो या तीन स्लाइस को कुकर में डालने से सब्जी जल्दी पकती है।
-पपीता यूरिनरी ट्रैक्ट (Urinary Tract) में अल्सर को कम करता है।
-यदि आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो सीने में जलन की समस्या कम हो जाएगी।
-दस्त की समस्या (Diarrhea Problem) से राहत पाने के लिए भी ये फल बहुत अच्छा है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News Aroma इसकी पुष्टि नहीं करता है।