HomeUncategorizedराजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए ECI ने जारी की अपडेट वोटर...

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए ECI ने जारी की अपडेट वोटर लिस्ट, पहले से…

Published on

spot_img

जयपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) में इस बार 5.26 करोड़ से ज्यादा मतदाता राज्य सरकार का चुनाव करने वाले हैं। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव-2023 के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया है।

2018 में हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 48,91,545 की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में निर्वाचन विभाग ने आखिरकार राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है।

चुनाव आयोग के CEO प्रवीण गुप्ता (CEO Praveen Gupta) ने कहा, इस बार विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं।

इसमें से 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता हैं। ट्रांसजेंडर मतदाता 606 हैं, जबकि पीवीटीजी (सहरिया आदिवासी) मतदाता 77,343 हैं।

2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या 51,187 से बढ़कर 51,756 हो गई है। इस बार युवा मतदाता करीब 2.73 करोड़ हैं।

सेक्स वर्करों की अलग मतदाता सूची भी तैयार की गई

इनकी उम्र 18 से 39 साल के बीच है। इसमें 22 लाख 6 हजार से ज्यादा मतदाता हैं, जो पहली बार वोट करने वाले हैं, जिनकी उम्र 18 से 20 साल के बीच है। जबकि 20 से 29 साल के वोटर 1.32 करोड़ और 30 से 39 साल के वोटर 11.85 करोड़ हैं।

मतदाता सूची में 80 वर्ष से अधिक आयु के 11.78 लाख मतदाता और 100 वर्ष से अधिक आयु के 17, 241 मतदाता हैं। इस बार इन मतदाताओं को घर बैठे वोट देने का विकल्प मिलेगा।

इस बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेक्स वर्करों (Sex Workers) की अलग मतदाता सूची भी तैयार की गई। पूरे राज्य में इनकी संख्‍या 13,232 है, जिन्हें मतदाता सूची में शामिल किया गया।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...