झारखंड

रामेश्वर उरांव 15 को लातेहार और 16 को हजारीबाग का करेंगे दौरा

रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव 15 फरवरी को लातेहार एवं 16 फरवरी को हजारीबाग दौरे पर रहेंगे।

इस दौरान वह पार्टी के कई संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

रविवार को प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता व राज्य के संगठन सदस्यता प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने रविवार को बताया कि 15 फरवरी को लातेहार जिला में पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है।

इस अभियान की शुरुआत के मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू भी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि संगठन में हर तबके के लोगों को जोड़ने के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।

सदस्यता अभियान के दौरान अधिक से अधिक युवाओं, किसानों, मजदूरों ,व्यवसायियों और महिलाओं को संगठन से जोड़ने की रणनीति बनाई गई है।

केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ देशव्यापी किसान आंदोलन चलाया जा रहा है। इसके समर्थन में झारखंड में भी पार्टी की ओर से चरणबद्ध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव हजारीबाग जाएंगे और पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

दूसरी तरफ कृषि मंत्री बादल लगातार हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा सहित अन्य जिलों का भ्रमण कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं और रैली को सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker