झारखंड

झारखंड में Corona के 23770 एक्टिव मामले

पिछले 24 घंटें में कोरोना से नौ की मौत, 2015 नए केस और 3814 हुए स्वस्थ

रांची: झारखंड में कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है। कोरोना की वजह से राज्य में नौ लोगों की मौत हुई है।

मृतकों में पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर ) से तीन, देवघर से दो,धनबाद से एक, खूंटी से एक और रांची से दो मरीज शामिल हैं।

शनिवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 3814 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत शनिवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 2015 नए केस मिले हैं।

राहत की बात है कि संक्रमित लोगों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या है।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 23770 मामले में सबसे अधिक 10797 राजधानी रांची में सक्रिय है।

जिले में कुल 109061 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 96667 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। सबसे अधिक कोरोना के 487 नए केस रांची जिले में मिले हैं ।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 487, बोकारो से 116, चतरा से 92, देवघर से 50, धनबाद से 53, दुमका से 87, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 466,गढ़वा से 11, गिरिडीह से दो , गोड्डा से 146, गुमला से 25, हजारीबाग से 17, जामताड़ा से तीन , खूंटी से 63, कोडरमा से 14, लातेहार से 72 , लोहरदगा से 23, पाकुड़ से 24, पलामू से 31, रामगढ़ से 18, साहेबगंज से 66, सरायकेला से 19, सिमडेगा से 73 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 57 मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 417403 गया हैं। जबकि राज्य में कुल 19295985 सैंपल की जांच की गयी है।

राज्य में कोरोना के

23770 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 388389

मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5244 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 93.04 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker