Homeझारखंडकार्डिनल टोप्पो के पार्थिव शरीर को दफनाने में होगा 90 साल पुरानी...

कार्डिनल टोप्पो के पार्थिव शरीर को दफनाने में होगा 90 साल पुरानी परंपरा का पालन

Published on

spot_img

रांची : रांची के संत मेरीज कैथेड्रल (Saint Mary’s Cathedral) में बुधवार को 90 साल पुरानी परंपरा निभाई जाएगी।

यहां कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो (Cardinal Telesphorus P Toppo) के पार्थिव शरीर को दफनाया जाएगा। चर्च की पवित्र वेदी के बायीं ओर दफन के लिए कब्र खोदी गई है।

सबसे पहले 30 अप्रैल 1933 को आर्च बिशप लुई वान होएक के पार्थिव शरीर को यहां दफनाया गया था। फिर आर्च बिशप निकोलस कुजूर के शव को 24 जुलाई 1960 को चर्च की मुख्य वेदी के पास जगह मिली थी। इसके 33 साल बाद 21 मई 1993 को तत्कालीन आर्च बिशप पायस केरकेट्टा को वेदी के सामने दफनाया गया था।

11 अक्तूबर को कार्डिनल के पार्थिव शरीर को दफनाया जाएगा

11 अक्तूबर को कार्डिनल के पार्थिव शरीर को दफनाया जाएगा। 10 और 11 अक्तूबर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रोम दूतावास व पोप के प्रतिनिधि के रूप में फादर केविंस किपतिस आएंगे।

आर्च बिशप हाउस से मिली जानकारी के अनुसार रोम में बैठक होने के कारण भारत में मौजूद कार्डिनल, अन्य राज्यों के आर्च बिशप व रोम से अन्य प्रतिनिधि नहीं आ रहे हैं। दफन संस्कार में झारखंड व पड़ोसी राज्यों के वरीय ईसाई धर्मगुरु (Senior Christian leader) शामिल होंगे।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...