झारखंड में कोरोना रिकवरी दर 98.48 प्रतिशत

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में रविवार को ब्लैक फंगस का एक भी मरीज नहीं मिला है। राज्य में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या कुल 167 है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार झारखंड में ब्लैक फंगस अब तक 31 लोगों की मौत हुई है।

विभाग के अनुसार झारखण्ड में 27 अगस्त तक कोविड-19 के कुल 142 सक्रिय मामले हैं। राज्य में 13173140 सैम्पल की जांच की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.48 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। 28 अगस्त को पाॅजिटिविटि दर 0.02 प्रतिशत पायी गयी।

राज्य में कुल 347829 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा कुल 5132 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

विभाग के अनुसार 28 अगस्त को वैक्सीन की 78125 डोज लगाई गयी, जिसमें से 55319 लोगों को पहली डोज एवं 22806 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

28 अगस्त तक कुल 9955509 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में कुल 2503278 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

रिम्स रांची एवं फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय दुमका में सीओबीएएस (6800) लैब स्थापित की जा चुकी है।

दूसरी ओर रिम्स अस्पताल में कोविड पॉजिटिव का एक भी मरीज नहीं है। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने रविवार को बताया कि यहां पोस्ट कोविड के 18 मरीज इलाजरत हैं।

इसके अलावा ब्लैक फंगस के सात मरीज भर्ती हैं जिनका इलाज विभिन्न वार्डों में चल रहा है।

Share This Article