झारखंड

चारा घोटाला मामले में दो डॉक्टरों की बहस

रांची: चारा घोटाला के मामले में शनिवार को बहस हुई। बहस सीबीआई के विशेष न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि की अदालत में हुई। मामले में डॉ रामप्रकाश राम की ओर से बहस हुई, जबकि डॉक्टर बीएन शर्मा का आंशिक रूप से बहस हुआ।

डॉ रामप्रकाश राम ने बहस के दौरान कहा कि आपूर्तिकर्ता की ओर से माल मिला। इसके बाद ही हमने बिल पर काउंटर साइन किए थे।

हमने कोई नियम का उल्लंघन नहीं किया है। हम निर्दोष हैं। बहस के दौरान सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि यह मामला पशुपालन घोटाला (आरसी-47ए-96) डोरंडा कोषागार से 139. 35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का है। इस मामले में लालू सहित कई राजनीतिज्ञ, सचिव स्तर के पूर्व अधिकारी, डॉक्टर और आपूर्तिकर्ता सहित 110 आरोपितों की ओर से बहस चल रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker