Latest Newsझारखंडरांची IG अखिलेश झा ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती के...

रांची IG अखिलेश झा ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती के दिए निर्देश, चौक-चौराहों पर अब…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi IG cracks down on traffic violators : रांची के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अखिलेश झा ने सोमवार को ट्रैफिक SP कैलाश करमाली और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर पिछले चार महीनों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान IG ने ट्रैफिक पुलिस को शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त निर्देश दिए।

IG ने ट्रैफिक SP को आदेश दिया कि चौक-चौराहों के 50 मीटर के दायरे में कोई भी वाहन खड़ा न हो। यदि ऐसा पाया गया, तो तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में चौक-चौराहों पर जाम नहीं लगना चाहिए।

इसके अलावा, होटल, मॉल, दुकान या रेस्टोरेंट के बाहर नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरतने को कहा गया।

IG ने नशे में वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए “ड्रिंक एंड ड्राइव” अभियान को चिह्नित स्थानों पर नियमित रूप से चलाने का निर्देश दिया। साथ ही, पुलिस और प्रेस लिखे वाहनों द्वारा नियम तोड़े जाने पर भी कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में स्कूल वाहनों की ओवरलोडिंग पर भी चर्चा हुई। IG ने निर्देश दिया कि यदि कोई स्कूल वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए और परिवहन विभाग को इसकी रिपोर्ट दी जाए।

IG ने अधिकारियों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित कदम उठाने का आदेश दिया।

spot_img

Latest articles

IPAC रेड मामला, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टालने की ED की मांग

IPAC Raid Case: कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में मंगलवार, 14 जनवरी को IPAC...

फिल्म सर्टिफिकेशन विवाद पर सियासत तेज, BJP का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

BJP Launches Major Attack on Rahul Gandhi : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की फिल्म...

रुपये की गिरावट पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर गलत नीतियों का आरोप

Congress Attacks Rupee Depreciation : कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला...

खूंटी में सोमा मुंडा हत्याकांड, परिजनों से मिले नेता, न्याय की मांग तेज

Soma Munda murder case in Khunti : खूंटी जिला के चलागी गांव में सोमा...

खबरें और भी हैं...