झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो हजार स्थानीय महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा

कुल्ही इंडस्ट्रियल एरिया में दस हजार और लोगों को रोजगार मिलेगा : हेमंत सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के ओरमांझी के कुल्ही गांव में आयोजित कार्यक्रम में कुल्ही में कार्यरत कपड़ा कंपनियों में दो हजार स्थानीय महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा।

उन्होंने सांकेतिक रूप से पांच महिलाओं को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिया। उन्होंने कहा कि छह माह के अंदर कुल्ही इंडस्ट्रियल एरिया में 10000 और लोगों को रोजगार मिलेगा।

मालूम हो कि दोपहर बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओरमाझी पहुंचे। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे।

जैसे ही मुख्यमंत्री वहां पहुंचे, लोगों के चेहरे खिल उठे। नौकरी मिलने की खुशी महिलाओं के चेहरे पर नजर आ रही थी।

मुख्य रूप से पांच कपड़ा कंपनियों किशोर एक्सपोटर्स, वेस्ट बैंड, ओरिएंट क्राफ्ट, गणपति क्रिएशंस और वैलेंसिया में ऐसी महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपी गई, जो कोविड काल में दक्षिण भारतीय राज्यों से वापस झारखंड आई थीं।

राज्य सरकार 2021 को नियुक्ति वर्ष घोषित कर चुकी है। इस लिहाज से यह कार्यक्रम अहम है। माना जा रहा है कि सबसे अधिक नियुक्तियां कपड़ा कंपनी ओरिएंट क्राफ्ट देने जा रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker