झारखंड

झामुमो बिहार प्रदेश समिति के संयोजक मंडल का गठन

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश समिति के छह सदस्यीय संयोजक मंडल का गठन किया गया है।

संयोजकों में पटवारी हांसदा, ओंकारनाथ बर्णवाल, अशोक शाह, सुकल मुर्मू, अंजला हांसदा और पृथ्वीराज हेम्ब्रम शामिल हैं। यह जानकारी सोमवार को झामुमो महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने दी।

उन्होंने बताया कि नव नियुक्त संयोजक मंडल के सदस्यों की नियुक्ति, उनकी नियुक्ति के पत्र निर्गत होने के समय से ही तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए संयोजक मंडल प्रतिनिधियों की सूची बनाकर 12 दिसंबर तक सौंपेंगे। 18 दिसम्बर को प्रतिनिधि 12वें केन्द्रीय महाधिवेशन में समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker