रांची नगर निगम ने मानकों का उल्लंघन करने वाले 5 कोचिंग संस्थानों को कर दिया सील, यह मिली गड़बड़ी

रांची नगर निगम ने सुरक्षा और भवन मानकों का उल्लंघन करने पर पांच कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। फायर एनओसी, इमरजेंसी एग्जिट और ट्रेड लाइसेंस में गड़बड़ी मिली।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम ने मानकों का उल्लंघन करने वाले 5 कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया है और 18 अन्य संस्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई प्रस्तावित है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और भवन संबंधी मानकों की जांच के लिए नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सख्त कदम उठाया गया है।

निगम की टीम ने शहर के हरिओम टावर में संचालित ‘द पाठशाला’, ‘पतंजलि आईएएस एकेडमी’, ‘मोशन एकेडमी’, ‘क्लैट प्रिपरेशन’ और ‘चैतन्या आईएएस एकेडमी’ को नियमों का पालन न करने पर सील कर दिया।

जांच के दौरान इन संस्थानों में फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास, पर्याप्त वेंटिलेशन और स्थान की भारी कमी जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

इसके अलावा, ये संस्थान बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रहे थे जो झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 का सीधा उल्लंघन है।

निगम प्रशासन द्वारा पूर्व में दिए गए तीन दिनों के नोटिस के बावजूद नियमों में सुधार न किए जाने पर यह कार्रवाई की गई। नगर निगम का स्पष्ट कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यह जांच व सीलिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।