झारखंड

झारखंड में मिले 97 COVID पॉजिटिव मरीज़

रांची: झारखंड में गुरुवार को 97 COVID कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राज्य में खुशी की बात यह है कि कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

जबकि राज्य में कोरोना से 72 मरीज ठीक हुए हैं।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 38, बोकारो से आठ, देवघर से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 24, दुमका से एक, गुमला से एक, हजारीबाग से एक, कोडरमा से तीन, लोहरदगा से एक, रामगढ़ से आठ, साहेबगंज से एक, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से दस मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 के मामले अब 120950 हो गए हैं। इनमें 624 सक्रिय केस हैं जबकि 119232 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में 1094 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.57 प्रतिशत हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker