झारखंड

झारखंड में वन विभाग के कई अधिकारी इधर से उधर, अधिसूचना जारी

रांची: झारखंड सरकार ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कई अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस संबंध में शुक्रवार की रात अधिसूचना जारी की गई।

सरकार ने पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत आशीष रावत को अगले आदेश तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, रांची के पद पर पदस्थापित किया है।

संप्रति अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कैंपा रांची संजय श्रीवास्तव को अगले आदेश तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, विशेष परियोजनाएं, झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया था।

मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान रांची के पद पर पदस्थापित सत्यजीत सिंह को अगले आदेश तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक, प्रसार वानिकी संथाल परगना दुमका के पद पर पदस्थापित किया है।

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत प्रवीण झा को अगले आदेश तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक, प्रसार वानिकी दक्षिणी छोटानागपुर रांची के पद पर पदस्थापित किया है।

संप्रति क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, हजारीबाग के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान करते हुए अगले आदेश तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कैंपा रांची के पद पर पदस्थापित किया है।

क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक एटी मिश्रा, रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्य वन संरक्षक, सतर्कता रांची के पद पर पदस्थापित किया है।

मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक पलामू के वाई के दास को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक रांची के पद पर पदस्थापित किया है।

सम्प्रति वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, चाईबासा के कुमार आशुतोष को प्रोन्नति प्रदान करते हुए अगले आदेश तक मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, पलामू व्याघ्र परियोजना, मेदिनीनगर के पद पर पदस्थापित किया है।

संप्रति वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल दुमका के जेपी केसरी को मुख्य वन संरक्षक के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान करते हुए अगले आदेश तक क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया है।

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत सिद्धार्थ त्रिपाठी को मुख्य वन संरक्षक के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान करते हुए अगले आदेश तक मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान रांची के पद पर पदस्थापित किया है।

संप्रति सदस्य सचिव, झारखंड राज्य नियंत्रण परिषद कि राजीव लोचन बक्शी को मुख्य वन संरक्षक के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान करते हुए अगले आदेश तक मुख्य वन संरक्षक सह परियोजना निदेशक, परियोजना समन्वय इकाई, झारखंड सहभागी वन प्रबंधन परियोजना रांची के पद पर पदस्थापित किया है।

संप्रति वन प्रमंडल पदाधिकारी हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल की स्मिता पंकज को वन संरक्षक के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान करते हुए अगले आदेश तक वन संरक्षक एवं राज्य वन वृक्ष विज्ञानी रांची के पद पर पदस्थापित किया है। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों का भी तबादला इधर से उधर किया गया है।

इधर झारखंड सरकार ने कृषि निदेशक रांची के पद पर पदस्थापित राखी निशा उरांव को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ निदेशक, उद्यान झारखंड रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की किया गया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker