झारखंड

जमशेदपुर नदी में डूबे युवक को खोजने के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिए निर्देश

रांची: जमशेदपुर जिले के कदमा के सती घाट पर नहाते समय शनिवार दस वर्षीय बच्चा डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया।

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि मरीन ड्राइव घोड़ा चौक निवासी बलदेव प्रामाणिक के दस वर्षीय पुत्र सूरज प्रामाणिक अपने दोस्तों के साथ नदी नहाने आया था।

इसी दौरान वो डूब गया है। मंत्री ने तुरंत जिला प्रशासन के अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिया कि अविलंब गोताखोरों की सहायता से उन्हें खोजें।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker