Homeझारखंडकर्तव्य पथ पर बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं हमारे शहीद जवान,...

कर्तव्य पथ पर बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं हमारे शहीद जवान, DGP ने…

Published on

spot_img

रांची : शनिवार को राजधानी रांची के डोरंडा के Zap-One Ground में पुलिस संस्मरण दिवस (Police Remembrance Day) मनाया गया। राज्य और देश की रक्षा के लिए जीवन बलिदान करने वाले वीर शहीद जवानों याद किया गया।

उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। DGP अजय कुमार सिंह (DGP Ajay Kumar Singh) सहित कई पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मौके PARDGP अजय कुमार सिंह ने कहा कि शहीद होने वाले पुलिसकर्मी हमेशा ही कर्तव्यपथ पर बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं।

आज के दिन सिर्फ और सिर्फ शहीदों को याद करना चाहिए और उनके परिवार वालों की मदद कैसे की जाए, इस दिशा में भी सोचना चाहिए।

DGP ने दी नक्सली घटनाओं की जानकारी

झारखंड में पिछले साढ़े पांच में 671 नक्सल घटनाएं हुई हैं। इन नक्सल घटनाओं में नक्सलियों से ज्यादा आम लोग मारे गये हैं। जनवरी 2018 से लेकर अगस्त 2023 तक नक्सलियों ने 125 आम लोगों की हत्या कर दी।

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 92 नक्सलियों को मार गिराया। दूसरी ओर 36 जवान भी शहीद हुए हैं। इस साल पांच जवान शहीद हुए। इनमें चार जवान और एक पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं।

1959 से मनाया जा रहा पुलिस स्मृति दिवस

बता दें कि 21 अक्टूबर 1959 को भारत के लद्दाख के Hot Spring में चीनी सेना के आक्रमण में CRPF अधिकारी कर्म सिंह अपने 20 साथियों के साथ शहीद हुए थे।

इसके बाद से हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण या स्मृति दिवस (Police Memorial Day) मनाया जाता है। इस दौरान पिछले एक साल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...