झारखंड

रांची कांग्रेस भवन में खुला ऑक्सीजन बैंक

रांची: प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कुमार राजा के नेतृत्व में शनिवार को पार्टी कार्यालय में ऑक्सीजन बैंक (ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर) खोला गया।

ऑक्सीजन बैंक का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने किया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, विधायक राजेश कच्छप, अम्बा प्रसाद आदि उपस्थित थे।

रामेश्वर उरांव ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष कुमार राजा के प्रयास से कांग्रेस भवन में ऑक्सीजन बैंक खोला गया है, जो काफी सराहनीय कदम है।

इसके माध्यम से सभी जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क में 24 घंटे ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर मशीन, ऑक्सीमीटर, मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा।

उरांव ने कहा कि कांग्रेस कोरोना के पहली लहर में भी एवं दूसरी लहर में भी बेहतर ढंग से जनता की सेवा में लगी रही। मास्क, सैनिटाइजर, सूखा राशन लगातार लोगों के बीच बांटा गया।

वहीं दूसरी लहर में इन सब चीजों के अलावे ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन मशीन, एंबुलेंस की सुविधा प्रदान कर जनता की सेवा में कांग्रेस हमेशा उपलब्ध रही है। उम्मीद करता हूं कि युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में ऑक्सीजन बैंक का बेहतर संचालन किया जाएगा।

कुमार गौरव ने कहा कि युवा कांग्रेस के द्वारा ऑक्सीजन बैंक का बेहतर संचालन किया जाएगा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker