झारखंड

झारखंड में भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोड्डा: जिले के बोरियो विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा उम्मीदवार रहे सूर्यनारायण हांसदा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

सूर्यनारायण अपनी मां नीलमणि मुर्मू के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने धनकुंडा गांव गये थे।

सूर्य नारायण उर्फ सूर्या हांसदा तकरीबन दो दशकों से जिले में कभी अपराध तो कभी चुनावी गतिविधि के कारण चर्चित रहे हैं।

झारखंड विकास मोर्चा से उन्होंने पहली बार बोरिओ विधान सभा सुरक्षित क्षेत्र से झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा था।

गत विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें इसी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था पर वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोबिन हेंब्रम से हार गए थे।

ज्ञात हो कि सूर्या पर पूर्व से ही कई हत्या, अपहरण एवं अन्य रंगदारी आदि के मामले दर्ज थे।

इन्हीं मामलों में से कई मामलों के संबंध में पुलिस को सूर्या की तलाश थी।

उनके इस प्रकार की से गिरफ्तारी पर स्थानीय लोगों ने निराशा जाहिर की है।

हालांकि गिरफ्तारी के संबंध में आधिकारिक तौर से पुष्टि नहीं की जा रही है परंतु उनकी मां ने पूरे मामले को प्रेस के समक्ष रखते हुए कहा है कि उनका पुत्र गिरफ्तार हो चुका है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker