क्राइमझारखंड

रंगदारी का सबसे बड़ा गिरोह चलाने वाले कुख्यात अपराधी चंदन सोनार को रिमांड पर लेगी रांची पुलिस

रांची: कुख्यात अपराधी चंदन सोनार को रांची पुलिस जल्द ही रिमांड पर लेगी। झारखंड-बिहार सहित अन्य राज्यों में अपहरण और रंगदारी का सबसे बड़ा गिरोह चलाने वाले कुख्यात चंदन सोनार से पुलिस रांची लाकर पूछताछ करेगी।

इस संबंध में एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने सोमवार को बताया कि चंदन सोनार एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ रांची के कई थानों में मामले दर्ज हैं।

रांची पुलिस की एक टीम जल्द ही पश्चिम बंगाल जाएगी और वहां से चंदन को रिमांड पर लेकर रांची आएगी ताकि यहां से जुड़े मामलों में उसे पूछताछ हो सके।

उन्होंने कहा कि चंदन के मामले के केस से जुड़े मामले को लेकर सिटी एसपी काम कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि चंदन सोनार को पश्चिम बंगाल पुलिस ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक सफ्ताह पहले ही गिरफ्तार किया है।

चंदन रांची में भी कई चर्चित अपहरण कांडों को अंजाम दे चुका है। चंदन रांची में भी कई चर्चित अपहरण कांडों को अंजाम दे चुका है।

झारखंड में चंदन सोनार का पहला शिकार गोमिया के व्यवसायी महावीर जैन बने थे। गिरोह ने 2008 में महावीर जैन का अपहरण किया था।

इसके बाद रांची के जेवर व्यवसायी परेश मुखर्जी और लव भाटिया के अपहरण में भी उसकी संलिप्तता पायी गयी थी।

पांच सितंबर 2018 को चुटिया निवासी भाजपा नेता का पुत्र शिवम सिंह (15 वर्ष), उसका मौसेरा भाई गौरव सिंह (16 ) व अभिषेक उर्फ शैंकी (21 ) के अपहरण कांड में चंदन सोनार का नाम सामने आया था।

चंदन सोनार बेहद शातिर अपराधी है। बिहार- झारखंड सहित अन्य राज्यों में अंतरराज्यीय स्तर में अपहरण गिरोह चलाता है। चंदन बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के हाजीपुर का रहनेवाला है।

चंदन के अलग-अलग राज्यों में अपहरण के लगभग 40 मामले दर्ज हैं। चंदन सोनार पिछले दस साल से मध्य प्रदेश सिंगरौली के बड़े होटलों में शुमार जीसी पैलेस का संचालन कर रहा था।

साल 2011 में जेल से छूटने के बाद से ही चंदन सोनार सिंगरौली में रहकर होटल का संचालन करता था। साथ ही वहां चंद्रमोहन नाम से वह ठेकेदारी भी किया करता था।

चंदन को पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक व्यवसायी के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया है। झारखंड के अलग-अलग जिलों में भी चंदन के खिलाफ मामले दर्ज हैं।

झारखंड पुलिस उन मामलों में चंदन सोनार को रिमांड पर लेगी। साल 2014 में चंदन सोनार ने रांची के अपराधियों के साथ मिलकर गुजरात के हीरा कारोबारी के बेटे साहिल हिंगोरा का अपहरण बिहार से किया था।

हिंगोरा से तब फिरौती के तौर पर 10 करोड़ से अधिक रुपया चंदन सोनार ने वसूले थे। इस केस में बिहार पुलिस ने रांची के चुटिया इलाके में रहने वाले राकेश सहित अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया था।

फिरौती में करोड़ों की वसूली के कारण चंदन सोनार का नाम तब देश में चर्चा में आया था। राजधानी रांची समेत हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जैसे शहरों में सोनार के गैंग के सदस्य सक्रिय हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker