झारखंड

धोनी के फार्म हाउस में मस्ती करते दिखे शेटलैंड पोनी नस्‍ल का घोड़ा और पालतू कुत्ते

रांची: IPL 2021 के स्थगित होने के बाद इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपने घर पर समय बिता रहे हैं।

धोनी अपने फार्म हाउस पर आर्गेनिक खेती के अलावा अपने प्यारे पालतू जानवरों के साथ समय बिता रहे हैं।

समय-समय पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी घर और फार्म हाउस की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

हाल में ही जोड़ी ने स्‍कॉटलैंड से शेटलैंड पोनी नस्‍ल का यह घोड़ा खरीदा है। साक्षी ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें घोड़ा घर के पालतू कुत्तों के साथ दौड़ लगा रहा है।

धोनी बाइक के अलावा पालतू जानवरों से भी बेहद प्यार करते हैं। कुछ दिनों पहले ही शेटलैंड पोनी नस्‍ल का घोड़ा विदेश से मंगवाया था।

करीब 2 साल की उम्र का यह घोड़ा दुनिया के सबसे छोटे नस्लों में से एक है। इसकी ऊंचाई महज 3 फीट के करीब होती है।

उनके पास पहले ही चेतक नाम का घोड़ा है, जो 11 महीने का है।

कुछ दिनों पहले ही साक्षी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें धोनी चेतक की मालिश करते हुए नजर आ रहे थे।

बता दें कि धोनी के रांची स्थित सैंबो फार्म हाउस में हॉर्स राइडिंग की तैयारियां जोरों पर है। इसके लिए 5-6 घोड़े बाहर से मंगाए जाने हैं।

धोनी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के उनके साथी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा भी घोड़ों के काफी शौकिन है।

जडेजा अक्सर घोड़े पर सवारी करते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker