झारखंड

इंतजार खत्म, झारखंड में मानसून ने मारी एंट्री, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

रांची: झारखंड में मानसून ब्रेक कर गया है। उत्तर पूर्वी झारखंड की ओर से मानसून ने प्रवेश किया है। आने वाले एक-दो दिन में झारखंड में पूरी तरह से मानसून प्रवेश कर जाएगा।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को बताया कि अगले 24 घंटों में परिस्थितियां अनुकूल है। झारखंड के और भी बचे इलाकों में मॉनसून प्रवेश कर जाएगा।

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में मानसून के समय से पूर्व प्रवेश करने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश 96 मिली मीटर रिकार्ड की गयी है। झारखंड के सभी इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है।

तापमान की बात करे तो दुमका में 34.2 डिग्री सेल्लियस तापमान रिकार्ड किया गया है।

अगले पांच दिनों झारखंड के सभी इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे बारिश देखने को मिलेगी।

13 जून को पश्चिमी, मध्यम और दक्षिणी इलाके में एक दो जगह भारी बारिश, 14 जून को उत्तरी मध्य और पश्चिमी इलाकों में एक दो जगह भारी बारिश, 15 जून को उत्तरी और दक्षिणी, मध्य इलाकों में भारी बारिश और 16 जून को उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश देखने को मिलेगी।

आने वाले तीन दिन वज्रपात होगी। तापमान एक दो डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी। मानसून का प्रवेश हो चुका है।

राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। रांची में शाम से काफी तेज बारिश हो रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker