झारखंड

झारखंड में येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश की चेतावनी

रांची: राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने सोमवार को बताया कि शुक्रवार तक पूरे राज्य में अच्छी बारिश की संभावना है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने सोमवार को बताया कि शुक्रवार तक पूरे राज्य में अच्छी बारिश की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में झारखंड में मानसून सक्रिय रहा। राज्य के सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश 68.2 एमएम सिमडेगा में दर्ज की गई है।

सबसे अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22. 6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि 15 जून से 18 जून तक राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

इस दौरान कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है।

राज्य के उत्तरी, मध्य तथा दक्षिणी पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

मंगलवार को झारखंड के कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिर सकती है।

कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी भी विभाग ने दी है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker