Latest Newsझारखंडरांची को मिलेगा हरा-भरा रूप, नगर निगम की दो टीमें दिनभर कर...

रांची को मिलेगा हरा-भरा रूप, नगर निगम की दो टीमें दिनभर कर रहीं काम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi to Get a Greener Look: शहर को हरियाली से भरने, सुंदर बनाने और साफ-सुथरा रखने के लिए रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) की हॉर्टिकल्चर शाखा लगातार सक्रिय है।

इसके लिए निगम ने दो विशेष टीमें बनाई हैं, जो रोज अलग-अलग इलाकों में जाकर पौधों की देखभाल, पेड़ों की छटाई और पार्कों की सफाई कर रही हैं।

सड़क और पार्क दोनों पर ध्यान

शहर में फिलहाल कई तरह के काम किए जा रहे हैं।

सड़क किनारे पेड़ों की शाखाओं को काटा जा रहा है ताकि रास्ता साफ रहे और लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो। इससे Traffic सुचारू चलता है और दुर्घटना की संभावना भी कम होती है।

शहर के पार्कों में चल रही सजावट

पार्कों का ध्यान रखने के लिए घास काटी जा रही है, पौधों की छटाई की जा रही है और नए पौधे लगाए जा रहे हैं। इससे पार्कों की खूबसूरती बढ़ रही है और लोगों को सुकून भरा माहौल मिल रहा है।

कई इलाकों में पेड़ की कटिंग पूरी

नवंबर से अब तक मछली घर, मोरहाबादी, AG मोड़, JSCA Stadium के पास, मौसीबाड़ी रोड, नॉर्थ ऑफिस पाड़ा, जय प्रकाश नगर, कडरू, अशोक नगर और जयपाल सिंह स्टेडियम जैसे क्षेत्रों में पेड़ों की शाखाओं की कटिंग की गई है।

नए हरित क्षेत्र बनाए जा रहे

शहर में ग्रीन पैच डेवलपमेंट का काम भी चल रहा है। चौराहों, सड़कों के डिवाइडरों और खाली जगहों पर हरित क्षेत्र तैयार किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर फॉक्सटेल पौधे भी लगाए जा रहे हैं, जिससे रांची और भी आकर्षक दिखेगा और लोगों को प्राकृतिक माहौल मिलेगा।

निगम चाहती है जनता का सहयोग

रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) का कहना है कि शहर को हरा-भरा बनाने में नागरिकों की मदद भी जरूरी है।

अगर किसी जगह पेड़ की शाखाएं सड़क पर झुक रही हों या खतरा पैदा कर रही हों, तो लोग टोल-फ्री नंबर 1800-570-1235 पर कॉल करके जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद हॉर्टिकल्चर की टीम जल्द कार्रवाई करेगी।

निगम का लक्ष्य है कि रांची के हर व्यक्ति को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा वातावरण मिले।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...