Latest Newsझारखंडरांची विश्वविद्यालय का नाम बदलकर डॉ. रामदयाल मुंडा विश्वविद्यालय रखने की मांग,...

रांची विश्वविद्यालय का नाम बदलकर डॉ. रामदयाल मुंडा विश्वविद्यालय रखने की मांग, जानिए वजह…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi : अबुआ अधिकार मंच ने Ranchi University के कुलपति, Prof. Ajit Kumar Sinha को एक मांगपत्र सौंपते हुए विश्वविद्यालय का नाम बदलकर Padma Shri Dr. Ramdayal Munda University रखने की मांग की है।

मंच ने इस मांग के पीछे डॉ. रामदयाल मुंडा के शिक्षा, साहित्य, समाज सुधार, राजनीति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण में किए गए अतुलनीय योगदान को प्रमुख कारण बताया।

मंच के संयोजक Abhishek Shukla ने कहा, “यह मांग लंबे समय से राज्य के बुद्धिजीवियों, संगठनों, और छात्रों द्वारा उठाई जा रही है। विश्वविद्यालय का नाम बदलना न केवल Jharkhand की सांस्कृतिक और शैक्षिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का गौरव बढ़ाएगा।”

प्रो. अजित कुमार सिन्हा ने मंच के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस प्रस्ताव पर गहराई से विचार करेगा और जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

प्रसिद्ध शिक्षाविद रहे हैं डॉ. रामदयाल मुंडा

बताते चलें डॉ. रामदयाल मुंडा आदिवासी संस्कृति के संरक्षक और प्रसिद्ध शिक्षाविद रहे हैं। उन्होंने झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और उसे विश्व पटल पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस मांग को लेकर अबुआ अधिकार मंच ने कुलपति से आग्रह किया कि वे इस प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लें और इसे क्रियान्वित करें।

मांगपत्र सौंपने वालों में अभिषेक शुक्ला के साथ Bipin Kumar Yadav, विक्रम यादव, विशाल कुमार यादव, दलमानी यादव, मनजीत कुमार, अंकित, मनोज कुमार, नेयाज अली, साहिल कुमार, सुमित कुमार, आकाश नयन, अनुज सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

स्मृति शेष : रांची के साहित्य प्रेमी व्यवसायी थे हनुमान सरावगी

नवेन्दु उन्मेष आज ज्यादातर लोग रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे हनुमान प्रसाद सरावगी के बारे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पटना पहुंचे। उनके पटना...

वैलेंटाइन डे पर सलमान खान का तोहफा: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज

लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर...

शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से फ्लोरेंस ग्रुप ने कभी नहीं किया समझौता : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से कभी...

खबरें और भी हैं...