झारखंड

रामगढ़ में चला मास्क चेकिंग अभियान

रामगढ़: कोरोना के मद्देनजर उपायुक्त संदीप सिंह के निर्देश पर गुरुवार को रामगढ़ जिले के पतरातू, चितरपुर प्रखंड सहित अन्य क्षेत्रों में सीओ, बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने मास्क चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान बिना मास्क के वाहन चलाने वाले सभी लोगों को अधिकारियों ने रोका।

अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पूरे देश समेत झारखंड प्रदेश में भी वर्तमान समय में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अपने इलाके में भी लोगों को सुरक्षित और सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

अधिकारियों ने लोगों को बिना मास्क लगाए वाहन ना चलाने की नसीहत दी। साथ ही बिना मास्क सार्वजनिक स्थलों पर ना जाने के संबंध में कड़ी चेतावनी दी।

डीसी संदीप सिंह ने बताया कि कई जगहों पर यह देखा जा रहा है कि लोग भीड़ लगाकर काम कर रहे हैं।

वे ना तो दो गज शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं और ना ही मास्क लगा रहे हैं।

ऐसी स्थिति में रामगढ़ जिले में भी कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।

अगर लोग सतर्क रहेंगे तो कोरोना से बचे रहने की संभावना उनकी अधिक होगी।

उन्होंने बताया कि सभी प्रखंड क्षेत्रों में लोगों को एक बार फिर से मास्क लगाने, साबुन से हाथ धोने, सैनिटाइजर का उपयोग करने और दो गज शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker