रिम्स की खबरें: 20 नेत्रदाता परिवारों को किया गया सम्मानित, रिम्स और सेवा फाउंडेशन के बीच करार

रिम्स में नेत्रदान करने वाले 20 परिवारों का सम्मान हुआ। मरीजों और परिजनों की सुविधा के लिए सेवा फाउंडेशन संग आधुनिक 10-सीटर शौचालय संचालन का समझौता भी हुआ।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रिम्स में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत आयोजित विशेष समारोह में 20 नेत्रदाता परिवारों को सम्मानित किया गया। वहीं परिसर में स्वच्छता एवं जनसुविधा विस्तार के लिए रिम्स और सेवा फाउंडेशन के बीच 10-सीटर आधुनिक शौचालय के संचालन हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। राजकीय नेत्र अधिकोष और क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (RIO), रिम्स द्वारा RIO भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘नेत्रदाता परिवार सम्मान समारोह’ में समाज को दृष्टि का अनमोल उपहार देने वाले 20 परिवारों को स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। RIMS निदेशक प्रो. (डॉ.) डी.के. सिन्हा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. (डॉ.) हिरेंद्र बिरुआ, स्टेट ब्लाइंडनेस कंट्रोल ऑफिसर डॉ. पंकज कुमार और RIO विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मरणोपरांत नेत्रदान को बढ़ावा देने और परिजनों को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाने वाले न्यूरोसर्जरी व ट्रॉमा सेंटर के मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के साथ-साथ चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने नेत्रदान को एक जनआंदोलन बनाने और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की अपील की।

इसी क्रम में परिसर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रिम्स और पुणे की सेवा फाउंडेशन के बीच पुराने ट्रॉमा सेंटर एवं शेल्टर होम के समीप बने 10-सीटर आधुनिक सार्वजनिक शौचालय परिसर के संचालन व रखरखाव को लेकर एक MoU किया गया। कोल इंडिया लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से निर्मित इस परिसर का संचालन सेवा फाउंडेशन द्वारा बिना किसी सरकारी वित्तीय बोझ के ‘पे एंड यूज’ आधार पर किया जाएगा, ताकि मरीजों, उनके परिजनों और आगंतुकों को स्वच्छ, सुरक्षित और हाइजीनिक सुविधा मिल सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।