मॉस्को: रूस और भारत (Russia and India) जो पिछले करीब सात दशकों से अच्छे सम्बन्ध हैं, भारत हमेशा से रूस को एक विश्व सनीय साझेदार (Global Solar Partners) के तौर पर देखता आ रहा है, जब से यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) शुरू हुआ रूस हर जगह संबंद बिगड़ने लगे रूस चाहता है की करीबी देश उसका साथ दे और भारत (India) हमेशा रूस साथ दिया, अब यह रिश्ताै खतरे में है।
रिपोर्ट की मानें तो रूस ने भारत (India) को ऊर्जा और हथियारों (Energy and Weapons) की डील कैंसिल करने की धमकी दी है। जून तक रूस, फाइनेंशियल एक्श न टास्का फोर्स (FATF) की ब्लैकलिस्ट में आ सकता है।
इस लिस्ट में आने से बचने के लिए रूस ने भारत (India) से मदद की मांग की है। मदद ने करने पर या इसमें असफल रहने पर उसने भारत को डील रद्द करने की धमकी दे डाली है।
अलग-थलग पड़े रूस
ब्लूंमबर्ग (Bloomberg) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अलग-थलग पड़े रूस ने भारत से मदद की गुहार लगाई है। FATF की तरफ से पड़ा दबाव अब रूस की धमकी के रूप में सामने आ रहा है।
FATF मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकियों की फाइनेंसिंग पर बैन लगाने वाला संगठन है। जून में इसकी एक मीटिंग होनी है जिसमें रूस पर प्रतिबंध पर फैसला हो सकता है।
भारत (India) इसका सदस्य है और फरवरी 2022 में जब यूक्रेन के साथ जंग शुरू हुई तो FATF ने रूस की सदस्य्ता खत्मर कर दी थी। अब ऐसे में वह उन देशों से मदद मांग रहा है जो उसे ब्लैकलिस्ट होने से बचा सकें।
यूक्रेन जंग की वजह से पहले ही रूस पर काफी प्रतिबंध लगे हुए
यूक्रेन जंग की वजह से पहले ही रूस पर काफी प्रतिबंध लगे हुए हैं। अगर ऐसे में FATF की तरफ से इसे ब्लैवकलिस्टी किया जाता है तो फिर रूस, उत्तअर कोरिया, ईरान और म्यांमार की ही श्रेणी में आ जाएगा।
अगर रूस ब्लैाकलिस्टस हुआ तो फिर FATF के सदस्यक, बैंक, निवेश कंपनियां और पेमेंट सिस्ट।म को सावधानी बरतनी होगी।
इन प्रोजेक्ट्स बंद करने की रूस ने दी चेतावनी
1. भारत को रूसी हथियारों (Russian Weapons) और सैन्य उपकरणों के निर्यात के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में तकनीकी सहयोग
2. तेल कंपनी रोसनेफ्ट और नायरा एनर्जी लिमिटेड (Nayara Energy Limited) के बीच सहयोग
3. फरवरी में एयरो इंडिया 2023 प्रदर्शनी में नई संयुक्त विमानन परियोजनाओं के लिए रूसी प्रस्ताव की पेशकश
4. भारत (India) के कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र में टेक्नोलॉजी और ऊर्जा सहयोग
5. उत्तर-दक्षिण व्यापारिक गलियारे के विकास से जुड़ी कार्गो परिवहन सेवाओं पर रूसी रेलवे के RJD लॉजिस्टिक्स और कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के बीच एक समझौता।