Homeझारखंडग्रामीणों को घर के पास मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

ग्रामीणों को घर के पास मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार एक बार फिर योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ जैसा कार्यक्रम, सरकार और जनता के बीच भरोसा मजबूत कर रहा है।

मंत्री बुधवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र के चान्हो प्रखंड के टांगर और लुंडरी पंचायत भवन में आयोजित शिविर में बोल रही थीं।

अधिकारी बने जनता और सरकार के बीच मजबूत कड़ी

उन्होंने कहा कि अधिकारी अब ऐसी कड़ी की तरह काम कर रहे हैं, जिससे योजनाओं का लाभ तेजी से पात्र लोगों तक पहुंच रहा है।

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सरकारी योजनाओं में अब किसी को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

विपक्ष सिर्फ भ्रम फैला रहा है: मंत्री

मंत्री ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की इस सफल पहल से उनकी टेंशन बढ़ गई है।

उन्होंने दावा किया कि विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाने में लगा है, लेकिन लोग अब सच समझ रहे हैं और योजनाओं का लाभ भी ले रहे हैं।

मंत्री ने ग्रामीणों से अपील की कि अफवाहों से बचें और योजनाओं का पूरा फायदा उठाएं।

प्रमाणपत्र से लेकर पेंशन तक की सुविधा अब पंचायत में ही

प्रमाणपत्र

जॉब कार्ड

आधार कार्ड

पेंशन से जुड़ी सुविधा जैसी सेवाएं पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविरों में उमड़ती भीड़ से साफ है कि लोग इन सुविधाओं से खुश हैं और भरोसा भी बढ़ रहा है।

आवेदन का तुरंत निपटारा और परिसंपत्ति वितरण

इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि कैंप में मौके पर ही आवेदनों का निपटारा किया जा रहा है और लाभुकों को परिसंपत्तियां भी दी जा रही हैं।

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी (District Supply Officer) मोनी कुमारी, बीडीओ, सीओ, जिला परिषद सदस्य आदिल अज़ीम सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...