अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने और मजबूत डॉलर के कारण चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

मजबूत डॉलर, बढ़ती अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच चांदी वायदा करीब एक प्रतिशत गिर गई। MCX पर दिसंबर चांदी 2,33,600 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंची।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की चमक फीकी पड़ गई और इसकी कीमत लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 2.33 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। डॉलर की मजबूती और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने इस कीमती धातु में निवेशकों की दिलचस्पी कम कर दी।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,841 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,33,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख, गौरव गर्ग ने कहा, ‘‘बुधवार के सत्र में चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही, क्योंकि अमेरिकी बान्ड प्रतिफल बढ़ने और डॉलर के मजबूत होने से कीमती धातुओं जैसी आस्तियों की मांग कम हो गई।’’

भू-राजनीतिक तनावों ने फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों के नजरिए में अनिश्चितता की एक और परत जोड़ दी, जिससे चांदी पर दबाव बढ़ा।

विदेशी बाजार, न्यूयॉर्क में दिसंबर अनुबंध वाले कॉमेक्स चांदी वायदा 1.22 प्रतिशत गिरकर 64.57 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।