Latest Newsझारखंडपति का शव लेकर ससुराल पहुंची महिला की हुई पिटाई, निर्वस्त्र कर...

पति का शव लेकर ससुराल पहुंची महिला की हुई पिटाई, निर्वस्त्र कर बाल काटने का भी प्रयास

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Simdega News: सिमडेगा जिले‎‎ के कोलेबिरा ‎‎थाना क्षेत्र से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल अपने पति का शव (Husband’s Dead Body) लेकर ससुराल पहुंची महिला को पहले जमकर पीटा गया और फिर निर्वस्त्र कर अपमानित भी किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को तालाब में डूबने से पीड़ित महिला के पति की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और पत्नी को सौंप दिया।

सोमवार को महिला अपने माता-पिता के साथ शव लेकर ससुराल पहुंची तो उसकी जमकर पिटाई की गई और कपड़ा खींचकर उसे निर्वस्त्र भी किया गया।

महिला का आरोप है कि पिटाई के दौरान उसके बाल काटने की भी कोशिश की गई। इस‎ बीच मौका पाकर सभी वहां से‎ जान बचाकर भाग निकले और रात में गुमला सदर अस्पताल पहुंचे।

काम की तलाश में शहर गए थे पति-पत्नी

महिला ने बताया‎ कि वो पति संग मजदूरी कर तीन‎ बच्चों को पाल रही है। काम नहीं मिलने पर वह पति ‎के साथ कोलेबिरा से अपने मायके ‎वृंदा नायक टोली आ गई थी।‎

इसके बाद रविवार को काम की ‎तलाश में दोनों पति-पत्नी शहर की‎ ओर आए थे।‎ यहां भी काम नहीं मिला तो गांव वापस‎ लौट गए।

इसके बाद दोपहर करीब‎ 2 बजे वह पति के साथ कपड़े धोने गांव के ही तालाब‎ पर आई थी। जहां संदीप ‎‎‎लोहरा नहाने के क्रम में‎ तालाब में डूब गया और उसकी ‎मौत (Death) हो गई।

spot_img

Latest articles

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाई पर, 723 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange Reserves hit New High: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर...

बिहार में बड़े अपराधी का अंत, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार ढेर

Big Criminal Ends in Bihar : बिहार पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई करते...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बंगाल मामला, चुनाव आयोग ने लगाए गंभीर आरोप

Bengal case reaches Supreme Court: चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में चुनाव आयोग...

जुमे की नमाज के दौरान बड़ा हमला, इस्लामाबाद दहल उठा

Major Attack During Friday Prayers: पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में शुक्रवार को जुमे की...

खबरें और भी हैं...