Tokyo Paralympics : भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने भारत को दिलाया दूसरा स्वर्ण

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टोक्यो: टोक्यो पैरालंपिक Tokyo Paralympics में भारतीय एथलीटों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है।

भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने सोमवार को पैरालंपिक में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

सुमित ने पुरुषों के एफ 64 वर्ग के फाइनल मुकाबले में 68.55 मीटर दूर फेंक स्वर्ण पदक हासिल किया।

सुमित ने 66.95 मीटर के थ्रो के साथ अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़कर फाइनल की शुरुआत की।

पिछला विश्व रिकॉर्ड 62.88 मीटर था, जिसमें सुमित ने अपने पहले ही प्रयास में लगभग 4 मीटर का सुधार किया।

इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 68.08 मीटर भाला फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा।

सुमित ने अपने प्रदर्शन में और सुधार किया और पांचवें प्रयास में 68.55 मीटर का थ्रो कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

ऑस्ट्रेलिया के मिशल ब्यूरियन ने 66.29 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। श्रीलंका के दुलन कोडिथुवाक्कू ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।

फाइनल में एक अन्य भारतीय संदीप चौधरी सीजन की सर्वश्रेष्ठ 62.20 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे।

सुमित से पहले आज अवनी लखेरा ने शूटिंग में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

उन्होंने सोमवार को महिलाओं की आर-2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में पहला स्थान हासिल करके स्वर्ण पदक जीता था।

इससे पहले सोमवार को ही देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने भी भाला फेंक स्पर्धा में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता था।

Share This Article