HomeUncategorizedसूर्यकुमार के पास शॉट खेलने की अद्भुत क्षमता: ग्लेन फिलिप्स

सूर्यकुमार के पास शॉट खेलने की अद्भुत क्षमता: ग्लेन फिलिप्स

Published on

spot_img

नेपियर: भारतीय T20 स्टार सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की बल्लेबाजी से प्रभावित न्यूजीलैंड के उभरते हुए T20 खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स (Glen Phillips) ने कहा कि आने वाली गेंद के बारे में अनुमान लगाने के साथ उनके पास शॉट मारने की अद्भुत क्षमता है।

सूर्यकुमार ने दूसरे T20 अंतरराष्ट्रीय में 51 गेंद में 111 रन की शानदार पारी खेली थी और उन्हें तीन मैचों की T20  श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

बारिश की रुकावट के बाद तीसरा T20 मैच टाई रहा। श्रृंखला का पहला मैच बारिश से धुल गया था जबकि दूसरे मुकाबले को भारत ने आसानी से जीता था।

मंगलवार को मैच टाई होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference) के दौरान फिलिप्स ने कहा, ‘‘ गेंदबाज की लाइन लेंथ का सटीक आकलन करने की सूर्यकुमार की क्षमता ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया।

आने वाली गेंद के बारे में अनुमान लगाने के साथ उसके पास आखिरी क्षणों में अपने शॉट में बदलाव कर गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने की भी कमाल की क्षमता है।’’

फिलिप्स ने भारतीय टीम में विकल्पों की सराहना की

सूर्यकुमार ने दूसरे T20 मैच में सात छक्के और 11 चौके जड़े थे। इस अविश्वसनीय पारी उन्होंने कई ऐसे Shot खेले जो क्रिकेट में अपरंपरागत माने जाते है। उन्होंने इस दौरान विकेट के पीछे थर्ड मैन से लेकर फाइन लेग की क्षेत्र में कुछ दमदार Shot लगाये।

फिलिप्स ने कहा, ‘‘ पिछले मैच में उसने ऐसी गेंद पर थर्ड मैन (Third Man) के ऊपर के छक्का लगाया जिसे खेलने में दूसरे बल्लेबाजों को परेशानी होती। फिलिप्स ने इस मौके पर भारतीय टीम में विकल्पों की सराहना की।

अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने मंगलवार चार चार विकेट झटके जिससे न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 160 रन पर आउट हो गयी। टीम 16 वें ओवर में दो विकेट पर 130 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी।

भारत के गेंदबाजी आक्रमण के बारे में बात करते हुए, फिलिप्स ने कहा, ‘‘ भारतीयों में इतनी गहराई है, IPL में भी दिखता है। अर्शदीप और सिराज जैसे खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आने से पहले पता था कि इस स्तर पर कैसा प्रदर्शन करना है।’’

spot_img

Latest articles

जमशेदपुर में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन, SI सुनील कुमार दास निलंबित, 1 लाख मांगने का आरोप

JAMSHEDPUR: झारखंड पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कदमा थाना के...

झारखंड में 15 जून से गर्मी से राहत, मानसून 20 जून तक पहुंचने की उम्मीद

RANCHI NEWS: झारखंड में प्रचंड गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को 15...

रांची में ट्रैफिक जाम पर IG का सख्त रुख, स्कूल टाइम में बच्चों के लिए खास इंतजाम

Ranchi News: IG मनोज कौशिक ने शुक्रवार को रांची जिला के सभी पुलिस अधिकारियों...

खबरें और भी हैं...

जमशेदपुर में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन, SI सुनील कुमार दास निलंबित, 1 लाख मांगने का आरोप

JAMSHEDPUR: झारखंड पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कदमा थाना के...

झारखंड में 15 जून से गर्मी से राहत, मानसून 20 जून तक पहुंचने की उम्मीद

RANCHI NEWS: झारखंड में प्रचंड गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को 15...