Homeविदेशयह तो अन्याय है, यहां लड़कियां सिर्फ तीसरी कक्षा तक ही कर...

यह तो अन्याय है, यहां लड़कियां सिर्फ तीसरी कक्षा तक ही कर सकती हैं पढ़ाई

Published on

spot_img

काबुल : अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) ने एक बार ‎‎फिर लड़‎कियों की ‎शिक्षा (Girls’ Education) पर रोक लगा दी है।

नये फरमान में कहा है ‎कि अब लड़‎कियां केवल तीसरी कक्षा तक ही पढ़ सकती हैं, इसके बाद उनका स्कूल जाना बंद कर ‎‎दिया है।

साथ ही 10 साल से ऊपर की लड़‎कियां अब प्रायमरी स्कूलों (Primary Schools) में नहीं पढ़ेंगी।

गौरतलब है ‎कि त‎लिबान हमेशा से अपने क्रूर फैसलों के कारण सुर्खियों में रहता है। अब हाल ही में तालिबान की सरकार ने महिलाओं की पढ़ाई पर रोक लगाने से हड़कंप मच गया है।

तीसरी कक्षा के बाद अब लड़कियां स्कूल नहीं जा पाएंगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां की सरकार ने एक नया फरमान (Order) जारी करते हुए कहा कि तीसरी कक्षा के बाद अब लड़कियां स्कूल नहीं जा पाएंगी भले ही उनकी उम्र 10 साल से ज्यादा क्यों न हो।

इसके लिए उन्होंने स्कूल और एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स (Education Institutes) को भी वॉर्निंग दे दी है कि 10 साल से ऊपर की सारी लड़कियां अब प्राइमरी स्कूल में नहीं पढ़ेंगी।

आपको बता दें कि इससे पहले तालिबान में लड़कियों को सिर्फ 6वीं कक्षा तक ही स्कूलों में पढ़ने की इजाजत थी परंतु अब सरकार ने और भी कम कर दिया है।

महिलाओं का ब्यूटी पार्लर जाने पर प्रतिबन्ध

इससे पहले महिलाओं को ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlour) और नौकरी करने के लिए भी प्रतिबंध है। वहां पर महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस (DL) देना भी बंद कर दिया गया और बुरके व किसी पुरुष साथी के बिना महिलाओं की टैक्सी सवारी पर भी प्रतिबंध लगाया हुआ है।

इस अमल में लाने के ‎लिए तालिबानी सरकार ने अब स्कूलों और शिक्षा केंद्रों को भी निर्देश दे दिया है कि लड़कियां को प्राइमरी स्कूलों में जाने की अनुमति न दी जाए। भले ही उनकी उम्र 10 साल से ज्यादा क्यों न हो।

लड़कियों की पढाई पर भी प्रतिबन्ध

शिक्षा मंत्रालयों के अधिकारियों ने स्कूलों और अल्पकालिक प्रशिक्षण कक्षाओं के प्रिसंपलों से भी यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि 10 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियां अब प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने की अनुमति न दी जाए।

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो कई जगहों में गुड एंड प्रोहिबिशन मंत्रालय (Ministry of Good and Prohibition) के स्थानीय अधिकारियों ने लड़कियों को उनकी उम्र को देखते हुए अलग करने और लड़कियों के स्कूल चलाने वाले प्रिंसिपलों से तीसरी कक्षा से ऊपर के बच्चों को वापस भेजने के लिए भी कहा है।

लड़कियों की पढाई 10 वर्ष तक

इस पर छठी कक्षा की एक लड़की ने मीडिया को बताया कि हमें कहा है कि लंबी और 10 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियों को अब स्कूल में प्रवेश नहीं करने देंगे।

हालां‎कि सार्वजनिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद सादिक अकाफ (Mohammad Sadiq Akaf) ने इसका ‎खंडन करते हुए कहा ‎कि प्रशासन ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है और अगर ऐसा है तो इस बात का संबंध शिक्षा मंत्रालय से ही होगा।

गौरतलब है ‎कि दो साल पहले तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था जिसके बाद लड़कियों को छठी(6वीं) कक्षा के बाद स्कूलों में जाने के लिए रोक लगा दी थी।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...