ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स के लिए 3,000 इलेक्ट्रिक ट्रक तैनात करेंगे टाटा मोटर्स और अमेजन

टाटा मोटर्स और अमेजन ने ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स के लिए 3,000 इलेक्ट्रिक ट्रक तैनात करने की साझेदारी की है। अगले तीन वर्षों में सभी ट्रक सड़कों पर उतरेंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : टाटा मोटर्स और अमेजन ने ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स के लिए 3,000 इलेक्ट्रिक ट्रक तैनात करने को लेकर साझेदारी की है। दोनों कंपनियों ने मंगलवार को संयुक्त घोषणा में यह जानकारी दी। भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने ट्रकों के शुरुआती बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कुमारस्वामी ने कहा कि मैं भारत में अमेजन के परिवहन नेटवर्क में 3,000 इलेक्ट्रिक ट्रक तैनात करने के लिए इस महत्वपूर्ण सहयोग को लेकर टाटा मोटर्स और अमेजन को बधाई देता हूं।

मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों के क्षेत्र में उत्साहजनक प्रगति हुई है, लेकिन वाणिज्यिक परिवहन का विद्युतीकरण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था का विस्तार होगा, माल ढुलाई की मांग भी बढ़ती रहेगी। इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की वृद्धि के साथ ऊर्जा दक्षता में भी उल्लेखनीय सुधार हो। आज की यह पहल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अमेजन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी 3,000 इलेक्ट्रिक ट्रक अगले तीन साल के भीतर तैनात किए जाएंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।