Homeटेक्नोलॉजीभारत में Realme 8i और 8s की होगी एंट्री

भारत में Realme 8i और 8s की होगी एंट्री

Published on

spot_img

नई दिल्ली: चाइनीज कंपनी भारतीय में रियलमी Realme 8i और Realme 8s स्मार्टफोन्स जल्द लॉन्च कर सकती है।

वर्तमान में, रियलमी 8 सीरीज के तहत रियलमी 8, रियलमी 8 प्रो और रियलमी 8 5जी शामिल हैं। यह दोनों ही स्मार्टफोन्स रियलमी 8 सीरीज के तहत पेश किए जाएंगे।

अभी रियलमी 8आई और रियलमी 8 एसस्मार्टफोन्स की डिटेल्स को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

रियलमी 8आई और रियलमी 8 एसस्मार्टफोन्स के भारत में लॉन्च को लेकर कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने जानकारी दी है।

माधव सेठ ने अपने आस्क माधव के लेटेस्ट एपिसोड के जरिए बताया है कि रियलमी 8 सीरीज के फोन्स पर काम किया जा रहा है।

फिर उन्होंने यूजर्स से पूछा कि वो सबसे पहले किस फोन को देखा चाहेंगे रियलमी 8आई को या रियलमी 8 एस को।

हालांकि, इससे ज्यादा कोई जानकारी कंपनी की तरफ से नहीं दी गई है। इन बातों से यह संकेत तो मिलते ही हैं कि रियलमी 8 सीरीज के तहत रियलमी 8आई और रियलमी 8 एस स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे।

हालांकि, रियलमी 8आई के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है लेकिन रियलमी 8 एस को लेकर कुछ लीक्स सामने जरूर आए हैं।

लीक्स के अनुसार, रियलमी 8 एस में वॉल्यूम रॉकर, सिम ट्रे लेफ्ट साइड में होगा। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर राइट साइड में होगा।

इसके साथ पावर बटन भी दिया जाएगा। इस फोन को पर्पल ह्यू कलर में खरीदा में पेश किया जा सकता है।

यह फोन एंड्रॉइड 11 पर काम करेगा। रियलमी 8 एस में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है।

वहीं, बाकी के दो सेंसर्स की डिटेल्स नहीं दी गई हैं। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, यूएसबी, टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 33डब्ल्यू फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

यह रियलमी यूआई 2.0 पर आधारित होगा। इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका रिफ्रेश रेट 90एचझेड होगा।

यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर पर काम कर सकता है। इसमें 6 जीबी और 8 जीबी की रैम दी जा सकती है।

रियलमी 8 एस में 5 जीबी की वर्चुअल रैम दी जाने की संभावना है। इसके अलावा 128 जीबी और 256 जीबी की स्टोरेज भी दी जा सकती है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...