“झारखंड में सभी पेट्रोल पंप कर्मचारियों को सरकार द्वारा वेतन देने की कार्रवाई की जायेगी, अगर 2024 में ‘स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी’ की सरकार बनी, तो”

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड विधानसभा-2024 में स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो सभी पेट्रोल पंपों पर कार्यरत सभी कर्मचारियों को सरकार द्वारा वेतन देने की कार्रवाई की जायेगी।

यह कहना है स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी का। स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

तिवारी कहा कि झारखंड राज्य में पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा अपने कर्मचारियों का आर्थिक शोषण करने के उनके आपराधिक कृत्यों पर झारखंड सरकार के श्रम नियोजन विभाग, पीएफ विभाग तत्काल सभी पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन करके उनके वेतन भत्ता की जांच करें।

साथ ही, झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी भत्ता देने के लिए विभागीय कार्रवाई करें। तिवारी ने आरोप लगाया कि ज्यादातर पेट्रोल पंप मालिक विगत कई वर्षों से कम वेतन पर कर्मचारियों से काम करवा रहे हैं।

उन्हें किसी तरह का भत्ता का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंप मालिक श्रम नियोजन मंत्रालय, पीएफ डिपार्टमेंट के निर्देशों को नजरअंदाज कर रहे हैं। सरकार को जनहित में कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप मालिकों की कमाई बढ़ गयी है। पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारियों को बढ़ती मंहगाई में कम वेतन पर अपने परिवार का पालन-पोषण करने में कठिनाई हो रही है।

पेट्रोल पंप प्रतिठानों में तत्काल सरकार सर्वे कराकर सभी कर्मचारियों को पेट्रोल पंप एजेंसी से उचित वेतनमान, भत्ता का भुगतान कराने की कार्रवाई करें।

Share This Article