रांची: पति मुंबई में काम करता है। 4 दिन पहले ही उससे मिलकर रांची लौटी पत्नी ने गुरुवार को अपने घर में फांसी (Suicide) लगाकर जान दे दी। मामला रांची के धुर्वा (Dhurva) का है।
मृतका की पहचान मधु के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (Rims) भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
बताया जाता है कि मुंबई में पति से मिलकर रांची आने के बाद मधु को मायके जाना था, लेकिन उसके पहले ही उसने खुदकुशी (Suicide) कर ली। घटना की जानकारी उस समय मिली, जब गुरुवार की सुबह मधु के कमरे का दरवाजा नहीं खुला।
परिवार के लोगों ने जब दरवाजा खटखटाया, तब भी अंदर से बंद दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका होने पर परिवार के सदस्यों ने जब खिड़की खोल कर कमरे के अंदर झांका, मधु की Dead Body फांसी पर लटकी हुई थी। डेढ़ साल पहले ही मधु की शादी हुई थी।
married woman
married woman