क्राइमझारखंड

रांची के पुंदाग में दो नाबालिग ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी बच्ची के पड़ोस में ही रहते हैं

रांची: राजधानी रांची के पुंदाग इलाके में 10 साल के दो नाबालिगों ने 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी बच्ची के पड़ोस में ही रहते हैं। बच्ची ने दुष्कर्म होने की बात पहले अपने घर वालों को बताई इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

बच्ची का बयान दिया गया इसके बाद दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ के क्रम में दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है।

9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना होने के बाद मोहल्ले के लोगों में काफी रोष है। मोहल्ले के लोगों ने दोनों आरोपी के घर वालों को काफी खरी-खोटी सुनाई।

कुछ लोग मारपीट करने पर भी उतारू थे लेकिन पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया। पुलिस का कहना है कि इससे पहले कि दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था लेकिन वह सफल नहीं हो पाए थे।

क्या है मामला

पुंदाग ओपी के समीप एक खेल मैदान है, जहां शुक्रवार की शाम नाबालिग बच्ची और आरोपियों समेत कुछ बच्चे उस मैदान में रोज की तरह खेल रहे थे। अंधेरा होने पर कुछ बच्चे खेलकर अपने घर चले गए, लेकिन नाबालिग बच्ची व उसकी दोस्त के अलावा दोनों आरोपी खेलते रहे।

अंधेरा होने के बाद शाम साढ़े छह बजे दोनों आरोपी पीड़ित बच्ची को मैदान के किनारे लगे पेड़ के पास ले गए। अश्लील हरकत करनी शुरू की। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया।

जिससे बच्ची सहम गई। इसी का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। हालांकि घटना साथ खेल रही एक अन्य बच्ची ने देख लिया। वह भागते हुए पीड़ित बच्ची के घर गई और उसकी मां को घटना की जानकारी दी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker