HomeUncategorizedयूपी लोस चुनाव के लिए सपा व कांग्रेस के बीच गठबंधन लगभग...

यूपी लोस चुनाव के लिए सपा व कांग्रेस के बीच गठबंधन लगभग तय, अखिलेश ने…

Published on

spot_img

UP Lok Sabha Elections: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन लगभग तय हो चुका है।

इसे लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का बयान सामने आया है। सपा प्रमुख ने कांग्रेस से गठबंधन की बात खुद कही है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “अंत भला तो सब भला… गठबंधन होगा।” सीट शेयरिंग पर उन्होंने कहा, “कोई विवाद नहीं है, जल्दी ही इसका ऐलान होगा।”

वहीं, समाजवादी पार्टी (SP) का साथ छोड़कर BJP में जाने वाले नेताओं पर उन्होंने कहा कि वह सभी पार्टी में वापस आएंगे। अगर नहीं आए तो उनके खिलाफ वाले सपा में आएंगे।

माना जा रहा है कि सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है। बुधवार शाम को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की जा सकती है। अखिलेश यादव UP में कांग्रेस को 17 से 19 सीटें दे सकते हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच तीन सीटों को लेकर विवाद चल रहा है। सपा मुरादाबाद, Bijnor और बलिया सीटें कांग्रेस को देने के लिए राजी नहीं है। जिसको लेकर दोनों दलों के बीच गठबंधन पर सहमति नहीं हो पा रही है।

इसके पहले समाजवादी पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए अपने 32 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

spot_img

Latest articles

बिल गेट्स अब दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में नहीं, संपत्ति में भारी गिरावट

Bill Gates No Longer Among World’s Top 10 Billionaires: Microsoft के सह-संस्थापक बिल गेट्स...

छांगुर बाबा की 3 करोड़ की आलीशान कोठी पर चला योगी सरकार का बुलडोजर

 Uttar Pradesh news: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ...

छतरपुर के बागेश्वर धाम में दीवार ढहने से एक की मौत, 10 से अधिक घायल

Bageshwar Dham: छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में मंगलवार तड़के एक धर्मशाला की...

मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के खिलाफ 9 जुलाई को भारत बंद, मेन रोड पर ट्रेड यूनियनों का मशाल जुलूस

Ranchi News: केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के खिलाफ 9 जुलाई को...

खबरें और भी हैं...