हजारीबाग: चरही-घाटो मार्ग (Charhi-Ghato Road) स्थित फुसरी पुल के पास कमांडर वाहन (Commander Vehicle) ने अपनी चपेट में दो बाइक सवार को ले लिया जिसके बाद बाइक सवार की हालत गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे की है जब एक बाइक पर 2 लोग सवार होकर जा रहे थे तभी अचानक से कमांडर वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिसके बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायल युवकों को सड़क से उठाकर किनारे किया गया
हालांकि कमांडर वाहन चालक फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बाइक (नंबर JH 01 N/7595) कजरी मयूरनचवा निवासी फैजान अंसारी, पिता अजमत अंसारी अपने दोस्त विवेक कुमार के साथ डीजल लेने चरही पंप जा रहे थे।
तभी चरही-घाटो मार्ग फुसरी पुल के समीप चरही की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कमांडर वाहन ने दोनों बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायल युवकों को सड़क से उठाकर किनारे किया गया।
परिस्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने दोनों को मांडू अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घायल युवकों की स्थिति को गंभीर है ।प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया।