क्राइमझारखंड

लोहरदगा में रामनवमी के दौरान हिंसा, दर्जन भर वाहनों को किया आग के हवाले, देखें Video

घटना की जानकारी होते ही लोहरदगा के उपायुक्त एसपी, डीएसपी, सदर थाना प्रभारी समेत घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं

लोहरदगा: (Lohardaga Violence) जिले से रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव और आगजनी की घटना की खबर आ रही है।

जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के भोक्ता बगीचा के पास रामनवमी मेले का आयोजन किया गया था।

रामनवमी जुलूस पर सदर थाना क्षेत्र के भोक्ता बगीचा में रामनवमी मेला में विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव की घटना के बाद आग लगा दी। इस दौरान रामनवमी मेले में लगे दुकानों आगजनी की गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

बताया जा रहा है कि कुजरा की ओर से रामनवमी की शोभायात्रा आ रही थी। इस बीच कब्रिस्तान के पास दूसरे समुदाय के कुछ लोगों द्वारा नारेबाजी करने से मना किया गया।

इस बीच कुछ लोगों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पथराव कर दिया। घटना में कई लोग घायल हो गये। कई घयलों को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी होते ही लोहरदगा के उपायुक्त एसपी, डीएसपी, सदर थाना प्रभारी समेत घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं।

इस घटना में 10 बाइक, टेंपो, ठेला, साइकिल और दो घर जलाने की खबर मिल रही है। जिसमें 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें भी आई है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

हिरही, कुजरा, भोक्ता बगीचा आदि गांवों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालांकि लोहरदगा शहरी क्षेत्र में अब तक स्थिति सामान्य बनी हुई है।

पुलिस प्रशासन भड़की हिंसा को रोकने की प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों को शांत कराने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। इस घटना में लाखों रुपए की क्षति हुई है।

तीन गांवों में धारा 144 लागू, पुलिस ने की घेराबंदी

इस सांप्रदायिक हिंसा की घटना के बाद जिले के कुर्से, हिरही और कुजरा गांव में तत्काल प्रभाव से एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने धारा 144 लागू कर दिया है। पुलिस इलाके में गश्त लगा रही है।

शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया है। चारों तरफ से इलाके में पुलिस ने घेराबंदी कर दी है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker