नई दिल्ली: भारत (India) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) Instagram पर 250 मिलियन Followers को पार करने वाले पहले और एकमात्र भारतीय बन गए हैं।
वह सबसे अधिक Instagram Followers वाले एथलीटों की सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और लियोनेल मेसी के बाद तीसरे स्थान पर हैं।
कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज लगातार दो शतक बनाए हैं।
विराट का IPL 2023 सीज़न बहुत अच्छा रहा
विराट का IPL 2023 सीज़न बहुत अच्छा रहा था, IPL 2023 के 14 मैचों में, उन्होंने 53.25 के औसत और 139 से ऊपर की Strike Rate से 639 रन बनाए हैं।
उन्होंने इस Season में दो शतक और छह अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101* है। वह League में अब तक तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
विराट के बहुत बड़े पैमाने पर Followers
विराट ने T20 क्रिकेट में आठ शतक लगाए हैं, जिसमें भारत के लिए एक अंतरराष्ट्रीय शतक और RCB के लिए सात शतक शामिल हैं। उन्होंने अपने T20 करियर में 374 मैचों में 11,965 रन बनाए हैं।
विराट के बहुत बड़े पैमाने पर Followers हैं, और वह लंबे समय से इंस्टा पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्तित्व हैं। इसके अलावा वह Instagram हैंडल पर सबसे ज्यादा Follow किए जाने वाले एशियाई भी हैं।