Homeझारखंडजली मॉपेड से शुरू हुई जांच, अगले दिन मिला हत्या का सुराग,...

जली मॉपेड से शुरू हुई जांच, अगले दिन मिला हत्या का सुराग, तीन गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

West Singhbhum Crime News: पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव थाना इलाके के खड़पोस गांव में फेरीवाले श्रीराम बिरुवा की संदिग्ध मौत का राज़ पुलिस ने सोमवार को खोल दिया।

पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े हैं। उनकी निशानदेही पर कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में श्रीराम का अर्धनग्न शव मिला।

DSP रफायल मुर्मू ने बताया कि पूरा मामला 22 नवंबर को एक जली हुई TVS मॉपेड मिलने से शुरू हुआ। जांच में पता चला कि यह गाड़ी फेरीवाले श्रीराम बिरुवा की है।

घर बाहर से बंद, अंदर खून के धब्बे, टीवी चालू… बढ़ा शक

जब पुलिस श्रीराम के घर पहुंची, तो घर बाहर से बंद था, लेकिन अंदर टीवी चल रहा था। दरवाजे और कमरे में खून के धब्बे थे और घर अस्त-व्यस्त था। श्रीराम घर में नहीं थे, जबकि वह अकेले रहकर किराना और फेरी का काम करते थे। इससे पुलिस का शक और बढ़ गया।

घर से 100 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

जब खोज शुरू की गई, तो घर से करीब 100 मीटर दूर कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में श्रीराम का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेजा और मृतक के बेटे जयसिंह बिरुवा के बयान पर FIR दर्ज की।

तीन आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में रची गई थी हत्या की साजिश

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सूरज बिरुवा उर्फ टकलू, मधु बांकिरा उर्फ डोंडा और राहुल पिंगुवा को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने कबूल किया कि पहले से चल रहे जमीन विवाद के कारण उन्होंने मिलकर हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।

हथियार, खून से सने कपड़े और जली मॉपेड बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खून लगा लोहे का रॉड, खंजर (गुप्ती), मृतक का खून से सना पैंट और जली हुई मॉपेड बरामद की।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए सभी आरोपी

कबूलनामे के बाद पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...