Latest Newsझारखंडझारखंड में 450 रुपये का गैस सिलेंडर कब मिलेगा? बाबूलाल मरांडी ने...

झारखंड में 450 रुपये का गैस सिलेंडर कब मिलेगा? बाबूलाल मरांडी ने पूछा सवाल…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Babulal Marandi Asked: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने राज्य सरकार पर तीखा सवाल उठाते हुए कहा है कि झारखंड के गरीब, दलित और आदिवासी परिवारों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा अब तक क्यों पूरी नहीं हुई।

उनका कहना है कि चुनाव के समय राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मौजूदगी में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने यह वादा किया था कि अगर JMM–कांग्रेस की सरकार बनती है, तो बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा, यहां तक कि घुसपैठियों को भी इसका लाभ देने की बात कही गई थी।

एक साल से ज्यादा बीत गया, पर वादा अब भी अधूरा

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस घोषणा को एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है।

इसके बावजूद आम लोगों तक 450 रुपये वाला गैस सिलेंडर नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार आज भी महंगे गैस सिलेंडर के कारण परेशान हैं और रसोई का खर्च बढ़ता जा रहा है।

मरांडी ने सरकार से पूछा कि आखिर यह योजना कब लागू होगी और जनता को इसका फायदा कब से मिलेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव (Election) के दौरान किए गए वादे पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी होती है।

उनका कहना है कि सरकार को इस मुद्दे पर स्पष्ट होना चाहिए कि झारखंड के लोगों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) कब मिलने शुरू होंगे, क्योंकि जनता अब जवाब चाहती है।

spot_img

Latest articles

बिहार कांग्रेस को लेकर बड़ी हलचल, सभी विधायक और MLC दिल्ली तलब

Big stir in Bihar Congress : बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर...

तमिलनाडु विधानसभा में टकराव, राज्यपाल आर.एन. रवि ने सदन से किया वॉकआउट

Clashes erupt in Tamil Nadu Assembly : मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में उस समय...

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में...

खबरें और भी हैं...