गढ़वा: पति राजकुमार और पत्नी आरती में किसी बात को लेकर विवाद (Dispute) हो रहा था। स्थिति झगड़ा और मारपीट तक पहुंची। इस क्रम में आरती घर से भागने लगे भागते हुए वह इलेक्ट्रिक वायर (Electric Wire) के चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।
मामला गढ़वा जिला (Garhwa District) अंतर्गत रमना थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव का है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
मृतका के मायके के लोगों ने बताया कि आरती के साथ ससुराल पक्ष के लोग बराबर मारपीट किया करते थे। शादी के बाद से लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। कई बार इसे लेकर पंचयती भी हुई थी।
बुधवार शाम उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या (Murder) कर दी गई। साक्ष्य छुपाने के लिए बिजली करंट लगने का बहाना बनाया गया है।