भाजपा-आरएसएस की ‘मनुवादी’ विचारधारा के खिलाफ युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

भारतीय युवा कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस की कथित मनुवादी विचारधारा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जातिगत भेदभाव और छुआछूत के विरुद्ध संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: भारतीय युवा कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की कथित ‘‘मनुवादी’’ एवं जातिवादी विचारधारा के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने दोनों संगठनों के खिलाफ नारे लगाए और जातिगत भेदभाव तथा छुआछूत के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली के सह-प्रभारी परमजीत सिंह पम्मी तथा दिल्ली इकाई के नेताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छुआछूत अपराध है, परंपरा नहीं और दलित न्याय, समानता तथा सम्मान के हकदार हैं।

यह प्रदर्शन उत्तराखंड में हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कथित तौर पर शुद्धीकरण किए जाने को लेकर उपजे विवाद के बाद हुआ।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।