Homeक्राइमरांची डोरंडा की परी के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में 12...

रांची डोरंडा की परी के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में 12 को आएगा फैसला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: पॉक्सो की स्पेशल कोर्ट (POCSO Special Court) ने परी दुष्कर्म एवं हत्या मामले (Pari rape and murder case) में सोमवार को केस से जुड़े सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। इस मामले में कोर्ट 12 जुलाई को फैसला सुना सकती है।

दरअसल, 23 अप्रैल 2013 को डोरंडा थाना क्षेत्र में परी नामक बच्ची की दुष्कर्म (Rape Of A Girl Named Pari) के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 24 अप्रैल 2013 को डोरंडा थाने में मामला दर्ज हुआ था।

पूरी रांची को झकझोर (Shock to Ranchi) देने वाली इस घटना में मोहम्मद साहिद अख्तर और सहजादी खातून को आरोपित बनाया गया है।

दोनों आरोपित मृतका के परिजन हैं। घटना होने के करीब सात साल बाद आरोपितों तक रांची पुलिस पहुंच पाई थी।

SP रैंक के अधिकारी को जांच की दी थी जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपितों के बीच चल रहे अवैध संबंध को छुपाने के लिए परी की हत्या की गई थी। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत के समक्ष कुल 22 गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए हैं।

इसमें में चार SP के अलावा डॉक्टर, नारको टेस्ट और ब्रेन मैपिंग (Narco test and brain mapping) करने वाले अधिकारी भी शामिल हैं।

इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए SP रैंक के अधिकारी को इस हत्याकांड की जांच की जिम्मेदारी दी थी।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...