Homeक्राइमझारखंड के पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में हुई गवाही, नक्सली...

झारखंड के पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में हुई गवाही, नक्सली कुंदन पाहन ने की थी हत्या

Published on

spot_img

रांची: एनआइए (NIA) के विशेष न्यायाधीश एमके वर्मा की अदालत में पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में शुक्रवार को मणि भूषण प्रसाद की गवाही दर्ज की गयी।

उल्लेखनीय है कि नक्सली कुंदन पाहन ने नौ जुलाई 2008 को तमाड़ विधायक सह झारखंड सरकार पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या कर दी थी। वर्ष 2017 में एनआइए ने इस केस को टेक ओवर किया था। एनआइए ने इस मामले में कुंदन पाहन, राजा पीटर, बलराम साहू, शेषनाथ सिंह खेरवार, राधेश्याम बड़ाइक, राजेश संथाल, कृषि दांगिल, जय गणेश लोहरा, अमुष मुंडा और नक्सली राम मोहन सिंह मुंडा को मुख्य आरोपी बनाया था, बाद में एनआइए ने राम मोहन सिंह मुंडा को सरकारी गवाह बना लिया था।

एनआइए ने जेल में बंद पूर्व नक्सली राममोहन सिंह मुंडा का बयान दर्ज कराया था। उसने एनआइए को कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी थी।

विधायक रमेश सिंह मुंडा तमाड़ से जदयू विधायक थे। बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा सरकार में भी मंत्री रह चुके थे। नौ जुलाई 2008 को बुंडू के एसएस हाईस्कूल में खेल समारोह में भाग लेने गए थे।

वे समारोह को संबोधित कर रहे थे। तभी जोनल कमांडर कुंदन पाहन के नेतृत्व में नक्सली स्कूल पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें विधायक की मौत हो गई थी। दो बॉडीगार्ड और एक युवक भी मारा गया।

लेकिन तीसरे बॉडीगार्ड शेषनाथ सिंह बच गया। उसे खरोंच तक नहीं आयी थी। बाद में जांच में साफ हुआ था कि बॉडीगार्ड शेषनाथ हत्या की साजिश में शामिल था।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...