Homeझारखंडपाकुड़ में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती मनायी

पाकुड़ में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती मनायी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पाकुड़: जननायक कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती रविवार को जिला नाई समाज उत्थान समिति ने धूमधाम से मनायी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅक्टर देवकांत ठाकुर एवं मंच का संचालन दिगेश त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव भी मौजूद थे।

इस मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव के कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार के एक ऐसे मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाते हैं, जिनके ऊपर पदों का प्रभाव कभी हावी नहीं हो सका।

जब देश आजादी के लिए लड़ रहा था, उस समय बिहार जातिवाद का दंश झेल रहा था।

इससे बिहार को आजाद कराना भी उनका एक बड़ा उद्देश्य था।

ताकि बिहार को उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि बिहार में सोशलिस्ट के कांग्रेस से अलग होने तक कर्पूरी ठाकुर समाजवादी पार्टी के बड़े नेता बन चुके थे।

जेपी की सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के बाद कर्पूरी ठाकुर सभी की उम्मीद बनकर उभरे।

उन्होंने लोहिया की सोशलिस्ट पार्टी और अपनी प्रजा सोशलिस्ट पार्टी का विलय कर संसोपा के नाम से एक नई पार्टी बनायी, जिसका नारा था ”संसोपा ने बांधी गांठ, पिछड़ा पाए सौ में साठ।”

उन्होंने सामाजिक न्याय को अपना प्रमुख एजेंडा बनाकर एक नयी समाजवादी राजनीति का शंखनाद किया।

इस मौके पर नाई समाज उत्थान समिति के सचिव मनोज ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार भण्डारी, उपाध्यक्ष सदाननंद ठाकुर और नंदलाल ठाकुर आदि मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...